बॉलीवुड स्टार आजकल सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट या वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। कभी कोई स्टार जिंदगी के लेसन सिखाता है तो कोई हेयर स्टाइल सिखाता सोशल मीडिया पर दिखाई देता हैं। इन दिनों बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने तस्वीरों के चलते वायरल हो रही है। आजकल फिल्मों से आउट चल रहीं मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर पोनीटेल बनाना सीखा रही है। मलाइका अरोड़ा की पोनीटेल बनाते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत पसंद की जा रहीं है। मलाइका अरोड़ा अपनी इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोनीटेल बनाने के ट्रिक सिखाएं। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गयीं पांच तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि '5 स्टेप्स में सीखें पोनीटेल बनाना।' पूल किनारे मलाइका अरोड़ा परफेक्ट पोनीटेल बनाने की ट्रिक सिखाती दिख रहीं हैं। इसी दौरान  मलाइका के फोटो पर अर्जुन के कमेंट ने इन तस्वीरों को और ज्यादा वायरल कर दिया। अर्जुन कपूर ने फनी अंदाज में मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'पांच फोटोज के बाद भी पोनीटेल नहीं बंधी।' अर्जुन कपूर के इस कमेंट को देखकर फैन्स ने भी उनके कमेंट को लाइक करना शुरु कर दिया।



बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते आएं हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ अब फैन्स भी मलाइका की इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका आए दिन कुछ न कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। दरअसल अभी सोनम ने अपना 34 वा जन्मदिन मनाया था जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की और सभी सितारें बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आये लेकिन सबके आकर्षण का केंद बना मलाइका अरोड़ा का देसी अवतार। मलाइका अरोड़ा ऑफ वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस देसी लुक से सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।


अर्जुन कपूर अभी अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' में व्यस्त चल रहे है, मलाइका अरोड़ा से पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी वीडियो को चलते सुर्खियों में छायी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी ससुराल जाने से पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें वह सबको जिंदगी के पांच सबक सिखाती नजर आ रही थी। यह वीडियो देखते ही देखते पुरे इंटरनेट पर वायरल हो गयी थी। इसी कड़ी में रणवीर-दीपिका का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत चला था जिसमें दीपिका अपने पति रणवीर की पिटाई करते दिख रहीं थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: