बॉलीवुड में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, यहां सब अपने टैलेंट के बलबूते पर सफलता हासिल करते हैं। हर कोई बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं जमा पाता, किसी को सफलता बहुत मुश्किल से मिलती तो किसी को बहुत आसानी से लेकिन संघर्ष तो करना ही पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत अदाकारा  बहुत है और इन्हीं में से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिन्हें अपने दमदार और शानदार अभिनय के चलते बहुत कम समय में लोगों के दिलों पर राज किया। बॉलीवुड की ऐसी 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते है जो अपनी पहली फिल्म से ही फिल्मी जगत पर छा गयी।


Image result for fool aur kante fame मधु


मधु


बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मधु अपने दमदार अभिनय के चलते अपनी पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बन गयी थीं। मधु की फिल्म 'फूल और कांटे'  1991 में रिलीज हुई थी जिसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आयीं। अजय देवगन की भी यह पहली फिल्म थी जिसने मधु और अजय को सुपरस्टार बना दिया। बता दें कि मधु ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की भतीजी हैं। हिंदी फिल्मों के आलावा मधु ने तमिल, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।


Related image


मंदाकिनी


मंदाकिनी का फ़िल्मी सफर बेशक बहुत छोटा रहा लेकिन उन्होंने इतने समय में भी सफलता हसिल कर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। राज कपूर द्वारा निर्मित 'राम तेरी गंगा मैली' मंदाकिनी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में दर्शकों ने मंदाकिनी के अभिनय को सराहा। मंदाकिनी बहुत खूबसूरत है और अपनी पहली फिल्म से ही मंदाकिनी सुपरस्टार बन गयी।  'राम तेरी गंगा मैली' के आलावा उन्होंने डांस डांस और प्यार करके देखो जैसी फिल्मों में भी काम किया।


Related image


अमीषा पटेल


बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक अमीषा पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अपने करियर की शुरुआत अमीषा ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की और यह फिल्म उनके लिए किसी लकी ड्रा से कम नहीं निकली। ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म ने अमीषा की किस्मत ही बदल डाली और वह बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गयी। इस फिल्म में अमीषा के साथ सुपरस्टार  ऋतिक रोशन थे, इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अमीषा ने बहुत कम फिल्म की हैं लेकिन उनकी फ़िल्में ज्यादातर हिट रही हैं जिनमें से 'गदर: एक प्रेम कथा', हमराज' एक हैं।


Image result for दिव्या भारती


दिव्या भारती


मबॉलीवुड पर बहुत कम समय में अपना जादू सभी पर चलाने वालीं दिव्या भारती बेहद खूबसूरत और कमाल की अदाकारा थी। अपने शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपना मुकाम हासिल किया और सुपरस्टार बन गई। दिव्या को सफलता उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ से मिली जो कि  1992 में आयी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी अहम भूमिका में थे। तमिल एवं तेलुगु फिल्मों में भी दिव्या ने काम किया हैं। दिव्या का यह फ़िल्मी सफर बहुत जल्दी खत्म गया था, उनकी 19 वर्ष की उम्र में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। दिव्या भारती ने शोला और शबनम,  विश्वात्मा,  शतरंज जैसी बेहतरीन फ़िल्में दी और आज भी उन्हें अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।


Related image


श्रद्धा कपूर


'आशिकी 2' से फिल्मी जगत में कदम रखने वालीं श्रद्धा कपूर भी इस कड़ी का हिस्सा है। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आशिकी 2' से की जिसके बाद उनके अभिनय को सबने पसंद किया। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का जादू अब सारे बॉलीवुड पर चढ़ गया है। बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती देखकर श्रद्धा कपूर के अब लाखों लोग फैन बन चुकें हैं। 'आशिकी 2' के बाद भी एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2,बागी जैसी कई फ़िल्में की हैं और आगे भी कर रही हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: