बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो हमेशा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों के लिए एक खुशख़बरी है कि उनकी चहेती प्रियंका का वैक्स स्टेचू अब लंदन के मैडम तुसाद के म्यूजियम में भी लग गया है। अपने वेबाक बयानों से  चर्चा में रहने वाली प्रियंका जोनस इन दिनों अपने वैक्स स्टेचू को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। बता दें कि म्यूजियम की लंदन टीम ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी शेयर की है।


दरअसल इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा जोनस के वैक्स स्टेचू न्यू यॉर्क सिटी, सिंगापुर और सिडनी में भी लगाए जा चुकें हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रियंका ने अपने शानदार अभिनय के दम पर अपनी खास जगह बनाई है और आज प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड में ऊंचाइयों पर हैं। लंदन में मैडम तुसाद के म्यूजियम में प्रियंका के वैक्स स्टेचू के बारे में बताते हुए लंदन टीम ने ट्वीट में लिखा कि 'वेलकम टू लंदन @priyankachopra!' इस जानकारी को पाते ही प्रियंका के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी और सभी इस खबर को खूब शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।


Bollywood Tadka, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर 


बता दें कि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के 2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को लेकर उनका वैक्स स्टैच्यू तैयार किया गया है। प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू उतना ही खूबसूरत दिख रहा है जितनी वह रियल में खूबसूरत दिखती हैं। म्यूजियम में पार्टी एरिया में प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन में उनका स्टैच्यू बहुत ही आकर्षक और सुन्दर लग रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें उनके फैन पेज से साझा की गयी जिसके कैप्शन में लिखा कि 'विश्व कप के अलावा, इंग्लैंड अब और भी रोमांचक हो गया है। क्योंकि लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।'


Bollywood Tadka, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर 


देसी गर्ल अब बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली है जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि पिछली साल ही निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गयी, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया था। अभी हाल ही में  प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इंस्टग्राम एकाउंट से शेयर की जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सभी को देसीगर्ल का यह नया और मजेदार अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में प्रियंका जिंदगी की पांच महत्वपूर्ण सबक सिखाती दिखाई दे रहीं थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: