दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल हमेशा किसी न किसी के ऊपर डूडल बनाता हुआ आया है लेकिन आज गूगल ने बॉलीवुड के मोगैम्बो यानि अमरीश पुरी का डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। अमरीश पुरी जैसे महान कलाकार की कमी हमेशा बॉलीवुड को खलेगी। आज 87वें जन्मदिन के मौके पर उनकी याद में गुगुल ने उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया। भारतीय सिनेमा के विलन अमरीश पुरी के अभिनय का पूरा फ़िल्मी जगत दिवाना है। गूगल ने अमरीश पुरी की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लुक पर स्केच बनाया है।


बॉलीवुड में अपने नेगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते महान कलाकार अमरीश पुरी का जन्म पंजाब के नवांशहर में हुआ था। एक्टिंग में आने से पहले अमरीश पुरी एंप्लोइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) में अपनी सेवा देते थे वहां उन्होंने लगभग 21 साल काम किया। ऐक्टिंग में दिलचस्पी के चलते उन्होंने 1954 में अपना पहला ऑडिशन दिया था लेकिन वो सफल नहीं हो पाए जिसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और थिअटर और वॉइस ओवर करना शुरू कर दिया। अपनी कला को निखारने के बाद अमरीश पुरी ने 1971 में फिल्म रेशमा और शेरा में काम किया और इसके बाद उनके अभिनय को सबने सराहा। हॉलिवुड ने भी अमरीश पुरी की ऐक्टिंग को सराहा और उन्हें ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गांधी' में खान का किरदार निभाने का मौका दिया।


अमरीश पूरी


87वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने अमरीश पुरी को याद करते हुए पोस्ट में लिखा कि 'अगर पहली बार में आपको सफलता नहीं मिलती है तो आपको बार-बार कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि आप अंत में अमरीश पुरी की तरह ही सफल हों जिन्हें बड़े पर्दे पर आने के अपने सपने को पूरा करने की राह में शुरुआती दौर में असफलता का सामना करना पड़ा था और वह उस दौर से सफल हो कर बाहर निकले। आज का डूडल पुणे के एक गेस्ट आर्टिस्ट देबांग्शू मॉलिक द्वारा बनाया गया है जो साल 1932 में पंजाब में जन्में मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी के जीवन और उनकी विरासत को सेलिब्रेट कर रहा है।'


ऐक्टिंग में महारथ हासिल करने वाले अमरीश पुरी ने 1980-90 के दशक में शायद ही कोई ऐसी फिल्म होगी जिसमें उन्होंने काम न किया हो। शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनके  मोगैंबो के किरदार को आज भी पूरी दुनिया याद करती हैं। विलेन के किरदार के आलावा भी उन्होंने कई पॉजीटिव रोल्स भी निभाए हैं। अमरीश पुरी ने फिल्म 'घातक' में सनी देओल के पिता शंभु नाथ का किरदार निभाकर साबित किया कि वह नेगेटिव किरदार तो निभाते ही हैं लेकिन वह पॉजीटिव रोल्स को भी बखूबी निभाते हैं। अमरीश पुरी ने लगभग 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं। अमरीश पुरी ने मराठी, पंजाबी, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी 2005 को मुंबई में हुआ था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: