टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी और खींचती नजर आ रही हैं। बेहद खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका को आज घर-घर में संध्या बींदणी के नाम से जाना जाता है। दीपिका को फेम स्टार प्लस के धारावाहिक 'दिया और बाती हम' से मिला, सभी ने दीपिका के संध्या बींदणी के किरदार को बहुत प्यार दिया। फिलहाल सबकी प्यारी संध्या बींदणी ने अपना ब्राइडल फोटोशूट करवाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी को दीपिका सिंह का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है।


Bollywood Tadka


टीवी की संध्या बींदणी अब शो 'कवच 2' दिखाई दे रहीं है। 'दिया और बाती हम' के बाद अब वो सुपरनैचुरल शो 'कवच 2' में बेहतरीन अभिनय कर लोगों का दिल जीत रहीं है। दीपिका सिंह बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड कलाकार है। इन दिनों वो ब्राइडल तस्वीरों में देखी जा रहीं है, लेकिन यह उनकी रियल शादी का फोटोशूट नहीं है बल्कि यह रील लाइफ की शादी का फोटोशूट है। दरअसल अपने नए शो 'कवच 2' में शुरू से ही दीपिका की शादी का सीन दर्शाया जा रहा है जिसमें उनकी शादी से संबंधित सारी रीती रिवाज निभाए जा रहे है।


शो में महाराष्ट्रियन तरिके से सारी रस्में की जा रही है। दीपिका अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में महाराष्ट्रियन आउटफिट में दिखाई दे रहीं है। अपने इस लुक में दीपिका सिंह ने फोटोशूट कराया और अपनी इन खूबसूरत तस्स्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हुई और सभी दीपिका सिंह के इस लुक की खूब तारीफें करते नजर आए। अपने ब्राइडल फोटोशूट में वह कहर ढा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी तस्वीरों में वह लाल रंग के लहंगे में बहुत ही प्यारी लग रहीं है।


deepika padukone bridal photoshoot


लाल रंग के लहंगे पर कुंदन ज्वैलरी उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। कवच 2 में दीपिका और नमिक पॉल जो इस शो में उनके अपोजिट हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। बता दें कि दीपिका सिंह ने वेब सीरीज हलाला में डेब्यू किया है। इसके आलावा दीपिका कुकिंग शो किचन चैंपियन में भी दिखाई दी थी। सबका पसंदीदा शो 'या दिया और बाती हम' से दीपिका ने अपनी पहचान बनाई और सभी को संध्या राठौर का यह किरदार खूब पसंद आया और इस शो में अनस राशिद ने उनके पति सूरज का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी भी सभी को बहुत पसंद आयी थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: