वर्ल्डवाइड 204 करोड़ का बिजनेस करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म केसरी जापान में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की है। केसरी जापान में 16 अगस्त 2019 को रिलीज की जाएगी।  

बैटल ऑफ सारागढ़ी पर बनी है फिल्म : केसरी, 1897 में 10 हजार अफगान और 21 सिख सैनिकों के बीच हुए सारागढ़ी के युद्ध पर बनी फिल्म है। केसरी में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में नजर आईं थीं। फिल्म का गाना तेरी मिट्‌टी सुपरहिट सॉन्ग में शामिल रहा है। 

7 दिन में कमाए थे 100 करोड़ : केसरी भारत में 21 मार्च को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे कलेक्शन 21 करोड़ रुपए था। जबकि फिल्म ने सात दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 204.82 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि इसका बजट महज 80 करोड़ रुपए था। फिल्म 3600 स्क्रीन्स पर भारत में और 600 स्क्रीन्स पर दुनिया के बाकी देशों में रिलीज की गई थी। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: