टीवी इंडस्ट्री भी अब बॉलीवुड की तरह लोगों के दिलों पर छाया हुआ है, टीवी आज बहुत बड़ा प्लेटफार्म बन चूका है और अब बॉलीवुड के सितारें भी टीवी पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते दिखाई देते हैं। लोगों के बीच अब टीवी स्टार्स भी काफी पॉपुलर हैं और इनके फैंस की भी लंबी कतार है। इन दिनों टीवी स्टार सुमोना चक्रवर्ती अपने जन्मदिन के चलते सबकी जुबान पर हैं। सुमोना चक्रवर्ती को ज्यादातर आप कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी करते देखते आए है और दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया जाता है। यह भी बता दें की कल सुमोना चक्रवर्ती ने अपना जन्मदिन मनाया था।


'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अब कई लोगों की फेवरिट बन चुकी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो बंद हो जाने के कारण वो टीवी से दूर रहीं लेकिन एक बार फिर कपिल शर्मा अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ दुबारा लोगों को गुदगुदाने के लिए वापस सोनी टीवी पर वापस आ गए हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के आते ही दुबारा सुमोना चक्रवर्ती पर्दे पर दिखाई दी। सुमोना चक्रवर्ती को लोग उनके नाम से ज्यादा सरला के नाम से जानते हैं। सुमोना कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की पत्नी या गर्लफ्रेंड के किरदार में उनके शो में नजर आती है। 
सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब हंसाती हैं। बेहतरीन एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर साल अपना जन्मदिन बहुत धूम-धाम से मनाती हैं और कपिल के शो पर भी उनका जन्मदिन मनाया जाता हैं। आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती की एक बहुत ही गलत आदत है जिससे सभी परेशान रहते है और वो इसके चलते कई बार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
सुमोना चक्रवर्ती को सिगरेट पीने की बुरी आदत है और वह सेट पर जब भी ब्रेक मिलता हैं सिगरेट के कश लगाने से चूकती नहीं हैं। उनकी इस आदत से कपिल के शो के सेट पर सभी परेशान रहते हैं।


Related image


कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती धारावाहिक के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सुमोना फ़िल्म मन से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद वह  'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कसम से', 'कस्तूरी', 'जमाई राजा जैसे धारावाहिक में शानदार अभिनय करती दिखाई दी थी। वह बहुत अच्छी अदाकारा है लेकिन उनकी यह बुरी आदत उनको सुर्खियों में ले आती है। बताया जाता हैं कि सुमोना बहुत स्मोकिंग करती हैं और इसी कारण उन्हें कोई काम नहीं देता था। सुमोना की स्मोकिंग की आदत की वजह से उनकी कपिल से कई बार बहस भी हो चुकी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: