बॉलीवुड और हॉलीवुड पर अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा के सुर्खियों में आने का कारण उनके जेठ जो जोनस की यॉट पार्टी है। इस यॉट पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तस्वीरों में एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। बता दें कि बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से शादी करने जा रहे हैं और उससे पहले यॉट पार्टी की गयी जिसकी तस्वीरें सभी को पसंद आ रही है। जो और सोफी टर्नर की शादी पेरिस में होगी जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सहित पूरा परिवार पेरिस पहुंच गया है।


सोशल मीडिया पर आयीं तस्वीरों में प्रियंका प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं तो वही निक जोनस नीले रंग की जींस और पीली टी-शर्ट में बहुत अच्छे लग रहे हैं। प्रियंका और निक इस पार्टी में खूब मस्ती करते नजर आए। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक की गोद में बैठी दिखाई दी और एक तस्वीर में निक ने मुंह में सिगार दबायी हुई है और वह प्रियंका के साथ नाच रहे हैं। प्रियंका और निक की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें से एक में प्रियंका अपने पति को किस करती दिखाई दे रही हैं तो एक में दोनों ड्रिंक और डांस करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों की तस्वीरों से लगता है कि दोनों ने यॉट पार्टी में बहुत एन्जॉय किया है।


पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर आई हैं। इनमें से कुछ में प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर अपने-अपने पति की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ फोटोज में बहुत खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोफी टर्नर के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी और इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका एक मां के किरदार में नजर आएंगी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल जाने से पहले एक वीडियो अपने इंस्टग्राम एकाउंट से शेयर की थी जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सभी को देसीगर्ल का यह नया और मजेदार अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में प्रियंका जिंदगी की पांच महत्वपूर्ण सबक सिखाती दिखाई दे रहीं थी।


बता दें कि हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के 2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को लेकर उनका वैक्स स्टैच्यू तैयार किया गया है। प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू उतना ही खूबसूरत दिख रहा है जितनी वह रियल में खूबसूरत दिखती हैं। म्यूजियम में पार्टी एरिया में प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। राल्फ लॉरेन का गोल्डन गाउन में उनका स्टैच्यू बहुत ही आकर्षक और सुन्दर लग रहा है, म्यूजियम की लंदन टीम ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी शेयर की थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: