सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। विनोद खन्ना के निधन के बाद फिल्म में उनकी जगह लेने वाले एक्टर को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों पर विराम लगाते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना को प्रजापति पांडे के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया है। 

सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'दबंग 3' पर काम कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में स्टार कास्ट वही होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने चुलबुल पांडे के सौतेले पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाने वाले विनोद खन्ना की जगह पर उनके भाई प्रमोद खन्ना नजर आएंगे। 



प्रजापति पांडे की भूमिका निभाने वाले विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को निधन हो गया था। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने के लिए प्रमोद खन्ना का नाम फाइनल किया। 



सलमान खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह प्रमोद खन्ना को लोगों से मिलवाया। इस विडियो में सलमान खान के साथ प्रमोद खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा नजर आ रहे हैं। फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: