अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर ने इस बार अपना 34वां जन्मदिन मनाया है जिसपर उन्हें सभी बॉलीवुड की हस्तियों ने विश किया है। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा विश न करें ऐसा हो ही सकता है। मलाइका अरोड़ा ने जन्मदिन की मुबारकबाद दने के साथ अपने रिलेशनशीप का खुलासा भी कर दिया है। दरअसल अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही अर्जुन मलाइका अरोड़ा के साथ न्ययॉर्क चले गए। दोनों न्ययॉर्क पर अपना हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। अर्जुन कपूर को सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Image result for अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने खास अंदाज में किया विश

सोशल मीडिया पर मलाइका ने भी अर्जुन को बधाई दी जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गया। बता दें कि मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि 'मेरे पागल....सबसे ज्यादा मजाकिया अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्यार और खुशियां.....हमेशा।' इस तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इस तस्वीर को सभी दोनों के रिश्ते के कबूलनामे के तौर पर देख रहें हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गयी। अर्जुन के साथ छुट्टियां बिताने न्यूयॉर्क पर गयी मलाइका ने बहुत-सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह योग करती भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि इससे पहले भी मलाइका अर्जुन के साथ मालदीव जा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन भी बहुत एक्टिव रहते हैं, उन्होंने भी अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सभी के साथ साझा की। कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल किये गए है लेकिन इसकी पुष्टि दोनों में से किसी ने नहीं की थी लेकिन इस बार अर्जुन ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया हैं। बार-बार अपने रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग का निशाना बनाए जाने पर अर्जुन ने  ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'

Image result for अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने खास अंदाज में किया विश

बता दें कि अपने रिश्ते के बारे में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।' जब शादी के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  'अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी दे देंगे।' अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते दिखाई देते हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: