भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट विश्व कप में अपने बल्ले के जौहर दिखा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी यूके में ही हैं। पिछले हफ्ते अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए यूके पहुंची थीं। अनुष्का शर्मा का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंदन में घूमते हुए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शयेर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए 31 वर्षीया अनुष्का ने ऑड्रे हैपबर्न का एक विचार कैप्शन में लिखा, 'खुश रहने वाली लड़कियां बहुत सुंदर होती हैं।' अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन इस तस्वीर में पति विराट कोहली ने भी एक प्यारा-सा कमेंट किया है, जिस पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।'




अनुष्का शर्मा की इस फोटो पर कमेंट करते हुए विराट कोहली ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बोला, 'तुम हर समय बहुत सुंदर लगती हो।' ये कमेंट करते हुए विराट ने दिल का इमोजी भी कमेंट में डाला। इसके अलावा सानिया मिर्जा ने भी अनुष्का की फोटो कमेंट किया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2017 में विवाह बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 



बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हाल ही में फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई। ये फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कोई ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म में अनुष्का की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अभी तक हुए 6 मैचों में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: