यी दिल्ली। बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रहता है। आडिएंस को अगर कोई किरदार पसंद आ जाए तो वो उसे बार-बार देखना पसंद करती है। 'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आए एक्टर सनी सिंह और ओमकार कपूर एक बार फिर से पर्दे पर रंग जमाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में ओमकार कपूर और सनी सिंह के साथ ऋषि कपूर के साथ जिमी शेरगिल, लिलिट दुबे और मनोज जोशी भी नजर आएंगे। वहीं ऋषि कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो पूरे 9 महीने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। 

फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसी के साथ 'झूठा कहीं का' के ट्रेलर को ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।


फिल्म में निमिशा मेहता ओमकार कपूर की वाइफ बनी हैं, लेकिन ऋषि कपूर की नजरों में निमिशा सनी सिंह की 


बता दें कि फिल्म की कहानी में वही पुराना एंगल है जिसमें विदेश में रह रहे इंडियन लड़के झूठ बोलकर लड़की को फंसाते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन गड़बड़ तब हो जाती है जब इंडिया से उसके पापा विदेश आ धमकते हैं। बस इसी के बाद शुरू होता है गड़बड़ झाला। फिल्म कॉमेडी का फुलडोज है जिसे फैंस पसंद कर सकते हैं। 'झूठा कहीं का' 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।







మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: