बॉलीवुड में बहुत सही जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं जिसके चलते कुछ जोड़ियां सुर्खियों में छा जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में मलाइका और अर्जुन की जोड़ी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस नए कपल ने धमाल मचा रखा है। फिलहाल यह कपल न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहा है और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद अब मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने अपने रिश्ते की भी पुष्टि कर दी है। दरअसल न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं अर्जुन और मलाइका अपने वेकेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जिसके चलते उनके फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं।


Arjun kapoor and malaika arora in New York. actor calls it surreal holidays


इन दिनों सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ही जादू चल रहा है। बता दें कि अर्जुन ने अपनी एक बूमरैंग वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की जिसपर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर लिखा कि 'मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।' इसके अलावा अर्जुन ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'ये असली छुट्टियां हैं, न्यूयॉर्क तुम्हारा धन्यवाद। हम जल्द ही मिलेंगे।' मलाइका अरोड़ा भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में पीछे नहीं हटी और उन्होंने भी अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'सेलिब्रेटिंग 4 जुलाई।' अर्जुन और मलाइका दोनों हिन् सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।


अपने वेकेशन के दौरान अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ऋषि कपूर और नीतू सिंह से भी मिले जिसकी तस्वीरें ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट कर दोनों को धन्यवाद दिया। बता दें कि न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। अब वो स्वस्थ है और बहुत जल्द भारत भी आने वाले हैं। बहुत जल्द अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें आग लगा रही हैं और तस्वीरों में दोनों ही बहुत अच्छे लग रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट किया हो इससे पहले भी दोनों को एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया है।



दरअसल कुछ समय पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोनीटेल बनाने के ट्रिककी तस्वीरें शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गयीं पांच तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि '5 स्टेप्स में सीखें पोनीटेल बनाना।' अर्जुन ने मलाइका के इन फोटो पर कमेंट किया था जिसके बाद यह तस्वीरें और ज्यादा वायरल हो गयी थीं। अर्जुन कपूर ने फनी अंदाज में मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था कि 'पांच फोटोज के बाद भी पोनीटेल नहीं बंधी।' अर्जुन कपूर के इस कमेंट को देखकर फैन्स ने भी उनके कमेंट को लाइक करना शुरु कर दिया था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: