बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुलेस्ट जोड़ी लाखों दिलों पर राज करती है। एक्टर रणवीर सिंह आज 34 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों की लाइन लगी हुई है जिसके चलते आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्टर रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर आपको उनके और दीपिका पादुकोण के रिश्ते की कुछ दिलचस्प बातें  आपको बताते हैं। बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी रणवीर-दीपिका का जलवा सोशल मीडिया पर हमेशा छाया रहता है, इन दोनों के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।


Image result for ranveer singh and deepika hot kiss


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 2018 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से की थी। बॉलीवुड की रील जोड़ी अब रियल लाइफ में भी साथ है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी सबसे पहले फिल्म 'रामलीला' में पर्दे पर नजर आयी और इस जोड़ी की केमिस्ट्री देख सभी ने इनकी प्रशंसा भी की और इसके बाद ये दोनों  'बाजीराव मस्तानी' और संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में एक साथ नजर आए। फिल्म 'रामलीला' के सेट से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।


Image result for ranveer singh and deepika hot kiss

बताया जाता है कि फिल्म 'रामलीला' के रोमांटिक गाना अंग लगा दे की शूटिंग में इन दोनों की रियल लव स्टोरी देखने को मिली जब दोनों एक दूसरे को गाने के अंत में किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इसके बाद सभी को पता चल गया कि दोनों एक दूसरे को लाइक करते हैं और डेट भी कर रहे हैं। बता दें कि क्रू मेंबर ने बताया कि 'सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।'


Related image


दरअसल अब शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली फिल्म '83' में दीपिका और रणवीर एक साथ दिखाई देंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है, जिसमें रणवीर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और कई पोस्ट शेयर करते है जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते है। ऐसा ही एक पोस्ट पर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें  दीपिका पादुकोण अपने पति की बेट से पिटाई करती दिख रही थी। बता दें कि रणवीर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी की कहानी...रील और रियल लाइफ।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: