धावक मिल्खा सिंह, बॉक्सर मैरीकॉम और क्रिकेटर एमएस धोनी की बयोपिक ने तो मानों स्पोर्ट्स स्टार्स के जीवन पर फिल्म बनाने का ट्रेंड शुरू कर दिया हो। वैसे तो इन दिनों बॉलीवुड में कई फेमस हस्तियों पर फिल्में बन रही है, वहीं स्पोर्ट्स स्टार्स की बायोपिक भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब होती नजर आ रही है। बात करें इस वक्त खिलाड़ियों की अपकमिंग बायोपिक कि तो बैडमिंटन स्टार्स साइना नेहवाल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक की चर्चा हो रही है। 

तो चलिए हम आपको 6 स्पोर्ट्स पर्सन की अपकमिंग बायोपिक फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसकी इन दिनों चर्चा हो रही है। 


1. कपिल देव की बायोपिक

बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट फिल्में दे चुके रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक में नजर आएंगे। कपिल देव की इस बायोपिक फिल्म का नाम '83' है। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।



2. सानिया मिर्जा की बायोपिक

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक फिल्म को लेकर भी बड़ा खुलासा होने वाला है। फिलहाल सिर्फ इस बायोपिक फिल्म के बनने की बात को कंफर्म किया गया है। फिल्मकार रॉनी स्क्रूवाला सानिया के जीवन पर आधारित (बायोपिक) बनाएंगे।



3. मिताली राज की बायोपिक

हाल ही में यह बात सामने आई है कि महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म में बॉलीवुड तापसी पन्नू नजर आएगी। हालांकि अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।



4. अभिनव बिंद्रा की बायोपिक

अभिनव बिंद्रा पर बनने वाली बायोपिक में अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे। इस बायोपिक को लेकर अनिल कपूर काफी उत्साहित हैं। अभिनव बिंद्रा पर बायोपिक का ऐलान दो साल पहले किया गया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले इस बायोपिक के बंद होने की अफवाहें आने लगी थी, लेकिन अब अनिल कपूर ने अभिनव और उनके पिता अप्जित सिंह बिंद्रा के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर कर इस बायोपिक का फिर से जिक्र कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।



5. चंद्रो तोमर पर फिल्म

रिवॉल्वर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर पर बन रही फिल्म का नाम सांड की आंख है, जिसमें चंद्रो और उनकी शूटर ननद प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी। इन दोनों के रोल में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राइटर से डायरेक्टर बनने जा रहे तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।



6. साइना नेहवाल की बायोपिक

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इसमें वह साइना का किरदार निभाएंगी। फिल्म को लेकर परिणीति खूब मेहनत कर रही हैं। साइना नेहवाल के रोल के लिए परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था। उन्होंने कैरेक्टर के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक कुछ कारणों की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गई।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: