रैप की दुनिया के सबसे लोकप्रिय गायक Yo Yo Honey Singh लंबे समय की बीमारी से जूझने के बाद दुबारा से अपनी सफल वापसी कर चुके हैं। "मखना" गीत से तो उन्होने अपने फैंस का दिल ही जीत लिया था, खैर आपको बताते चलें की अभी हाल ही में फिल्म "झूठा कहीं का" का एक नया गाना रिलीज़ हुआ जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आपको यह भी बता दें की इस फिल्म में सनी लियोनी मुख्या भूमिका में नज़र आएँगी। इस गाने को निर्माताओं द्वारा रिवाइव किया गया है। यह दूसरी बार होगा जब इस सनी लियोनी यो यो के साथ उनके गाने पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नज़र आयी। इससे पहले सनी "चार बोतल वोडका" गाने में यो यो की धुन पर थिरकते हुए नज़र आ चुकी हैं।


Image result for यो यो हनी सिंह का गाना 'फंक लव


यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए बताया की वो अपने नए गाने #FunkLove के साथ एक बार फिर एक साथ अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है और उनके पहले सहयोग की सफलता को देखते हुए यह माना जा रहा है की यह गाना भी निश्चित रूप से सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक हिट बनने की राह पर है। सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की अभी हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।


Related image


साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। यो यो हनी सिंह के फैंस को बता दें की फिलहाल इन दिनों ये धांसु रैपर अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है जैसा की उन्हे हमेशा से रहा है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: