साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जादू भी अब हर किसी पर चल गया है, आजकल लोग साउथ की फिल्में भी खूब पसंद करते हैं और वहां के अभिनेता और अभिनेत्री भी अभिनय में किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड के सितारें भी कई बार साउथ के कलाकारों की प्रसंशा करते दिखाई देते हैं। साउथ के अभिनेताओं का एक्शन में भी कोई जवाब नहीं हैं, अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त एक्शन से वो सभी का दिल जीत लेते हैं। दिल जितने में तो साउथ की अभिनेत्रियां भी कम नहीं हैं। खूबसूरती में साउथ की एक्ट्रेसस बॉलीवुड की अदाकाराओं से कम नहीं हैं। आज हम आपको साउथ के कुछ ऐसे अभिनेताओं से रूबरू कराएंगे जो अपनी पत्नी से उम्र में काफी बड़े हैं।


Image result for दग्गुबती वेंकटेश और पत्नी


  1. 1. दग्गुबती वेंकटेश : साउथ के जाने माने एक्टर दग्गुबती वेंकटेश के लाखों फैन हैं, दग्गुबती वेंकटेश की शादी 1985 में नीरजा से हुई थी। नीरजा अपने पति दग्गुबती वेंकटेश से उम्र में काफी छोटी हैं। अपनी पत्नी के सामने 58 वर्षीय एक्टर दग्गुबती वेंकटेश बूढ़े लगते हैं। दग्गुबती वेंकटेश ज्यादातर तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। अब तक दग्गुबती वेंकटेश 72 फीचर फिल्मों में  अभिनय कर चुकें हैं। सात राज्य नंदी पुरस्कार और अभिनय के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार से दग्गुबती को नवाजा गया है।


Related image


2. पवन कल्याण : साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता पवन कल्याण भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, पवन कल्याण भी अपनी से काफी बड़े हैं। पवन कल्याण ने एना लेज़हेनवा से विवाह किया था। पवन कल्याण 47 साल के हैं और उनकी पत्नी एना 38 साल की हैं। एना भी ही खूबसूरत हैं। अभिनेता पवन कल्याण साउथ के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और यह कई तेलुगू फिल्में कर चुके हैं। बता दें कि यह फिल्मों के अलावा राजनीति में भी आ चुके हैं। तेलुगू फ़िल्म अककड़ा अम्माई इककड़ा अब्बाई से पवन ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 


Image result for अक्किनेनी नागार्जुन with his wife


3. अक्किनेनी नागार्जुन : अक्किनेनी नागार्जुन को शायद ही कोई होगा जो नहीं जनता होगा। अपने बेहतरीन एक्शन और स्टाइल से नागार्जुन से सबको अपना फैन बना लिया हैं। अक्किनेनी नागार्जुन साउथ के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर साउथ इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया है। अक्किनेनी नागार्जुन भी अपनी पत्नी से उम्र में बड़े हैं। 59 वर्षीय अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन की शादी आमला अक्किनेनी से हुई थी जो उनसे उम्र में 11 साल छोटी है।


Related image


4. रवि तेजा : रवि तेजा भी इस कड़ी में शामिल है। 51 वर्षीय रवि तेजा अपनी पत्नी के आगे बूढ़े लगते हैं जबकि दोनों की उम्र लगभग बराबर ही हैं। रवि की शादी कल्याणी से हुई थी। रवि की पत्नी कल्याणी तेजा दिखने में बहुत ही प्यारी हैं। साउथ इंडस्ट्री में रवि तेजा अपनी कॉमेडी डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। रवि तेजा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म 'कार्तवाहम' में एक सहायक कलाकार के रूप में की थी और अब तक रवि तेजा साठ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकें हैं। आज रवि तेजा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं सभी उन्हें बहुत पसंद करते हैं।


Related image


5. प्रकाश राज :  प्रकाश राज साउथ के बेहतरीन अभिनेता हैं जिनका जादू साउथ ही नहीं बॉलीवुड पर भी चला है। अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी भी इनसे उम्र में छोटी हैं। प्रकाश राज अपनी पत्नी के सामने देखने में काफ़ी ज्यादा उम्र के लगते है। बता दें कि प्रकाश राज ने कन्नड़ टेलीविज़न उद्योग और कन्नड़ सिनेमा में काम किया था जिसके बाद उन्होंने  के.एल. बालचेंडर द्वारा डुएट (1994) के माध्यम से तमिल सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। प्रकाश राज ने विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं, विशेषकर खलनायक के रूप में और हाल-फिलहाल चरित्र अभिनेता के रूप में।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: