सीरियल 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस शाइनी दोषी के पिता का निधन हो गया है। वो अमरनाथ यात्रा पर थे, जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें वहीं टूरिस्ट्स मेडिकल कैंप में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।  


उनकी बॉडी को शनिवार को गुजरात स्थित गृहनिवास पर भेज दी गई है। पिता के अंतिम दर्शन के लिए शाइनी भी मुंबई से अपने घर पहुंच गई हैं।



2013 से टीवी पर काम कर रहीं शाइनी 

शाइनी ने 2013 में संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बने सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' से टीवी डेब्यू किया था। इसमें वो कुसुम देसाई के किरदार में दिखाई दी थीं। बाद में वो 'जमाई राजा' के तीसरे सीजन की लीड एक्ट्रेस बनीं। सीरियल में वो रवि दुबे के अपोजिट माही सेनगुप्ता के रोल में दिखाई दी थीं। इन दिनों शाइनी श्रीमद भागवत में नजर आ रही हैं। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: