बॉलीवुड में आजकल सितारों से ज्यादा उनके किड्स का जादू हर जगह छाया हुआ है। सितारों के किड्स भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं दिख रहे हैं अभी से  उन्हें इतना फेम मिल रहा है कि सोशल मीडिया से लेकर लोगों के दिलों पर राज करते दिख रहे हैं। सितारों के किड्स की भी फैन फॉलोइंग कम नहीं हैं। बॉलीवुड के हॉट कपल करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती हैं। लेकिन इन दिनों उनके हमशक्ल की खबरें तेज हो गयी हैं और उनका हमशक्ल और कोई नहीं बल्कि सनी लियोनी के बेटे हैं। इन दिनों सनी के बेटे को तैमूर अली खान की कॉपी कहा जा रहा है जिसके चलते सनी के बेटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी का बेटा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हे नवाब तैमूर अली खान की तरह लग रहा है। हाल ही में सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ प्ले स्कूल के बाहर देखी गयी जिसके बाद उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गयी जिसमें सनी के बेटे में तैमूर की झलक नजर आ रही है। तैमूर अली खान स्टार किड्स में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और दुनिया इनकी क्यूटनेस की दीवानी है। सोशल मीडिया पर हर जगह तैमूर अली खान की ही तस्वीरें और वीडियो छायी रहती हैं और लोग इनकी प्यारी तस्वीरों को शेयर करते भी नजर आते हैं।


Image result for तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी है सनी लियोनी का बेटा


स्टार किड्स में अब सनी के बच्चों का भी जवाब नहीं है। सनी के बेटा इतना क्यूट है कि लोग उनकी मासूमियत के कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी के बच्चों की तस्वीरें भी तेजी से वायरल होती नजर आती हैं। सनी लियोनी ज्यादतर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं और उनकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सनी लियोनी के तीन बच्चें हैं एक बेटी और दो बेटे। सनी लियोनी ने अपनी बेटी निशा को  2017 में गोद लिया था और 2018 में सरोगेसी के जरिए सनी लियोनी ने दो बेटों को जन्म दिया जिनके नाम अशर और नोआ सिंह वेबर हैं। सनी अपने बच्चों के साथ फोटोशूट भी कराती रहती हैं।



सनी लियोनी और उनके पति अपने तीनों बच्चों के साथ काफी समय बिताते है और उनके साथ घूमते फिरते भी नजर आते हैं। बॉलीवुड की अदाकारा सनी लियोनी की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं ही लेकिन अब उनकी फिटनेस के भी लोग कायल हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर की थी जिसके बाद इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया थी। दरअसल एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें सनी एक्सरसाइज़ करती नजर आ रह थी। वीडियो में सनी को कठिन एक्सरसाइज़ कर रही थी जिसके बाद सभी लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: