इन दिनों इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा है। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट भी हुए हैं। सूत्र बताते हैं, ‘रिया और सुशांत का नाम कुछ समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। 



दोनों एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त कहते हैं कि वे इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं और लगता है कि वे अपने रिश्ते के बारे में गंभीर भी है। 



अब सुनने में आया है कि रिया, सुशांत को उनका वर्क मैनेज करने में भी मदद कर रही हैं। इतना ही नहीं, वे उनके प्रोफेशनल डिसीजन में भी एडवाइज दे रही हैं।’



इस साल सुशांत की छिछोरे और दिल बेचारा रिलीज होनी है। वहीं रिया ने चेहरे की शूटिंग हाल ही में पूरी कर ली है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: