बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का रिश्ता बहुत पुराना है, अनुष्का शर्मा और विराट की जोड़ी से पहले भी कई जोड़ियां बनी है जो सुर्खियों में भी रही थी लेकिन इस बार अनुष्का और विराट कोहली अपने इस रिश्ते को लेकर शादी के डेढ़ साल बाद भी सुर्खियों में छाए हुए है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2017 में शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी भी सोशल मीडिया पर खूब छायी थी। अनुष्का और विराट ने सात समंदर पार इटली में शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और लोगों ने दोनों को उनकी शादी के लिए शुबकामनाएं भी दी थी।



अनुष्का ने एक्ट्रेस होने के लिहाज से विराट से शादी कम उम्र में क्यों की इस  तरह के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है। ऑडियंस कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहती है। उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कुछ मतलब नहीं है।' लोगों के सवालों का करारा जवाब देते हुए अनुष्का ने कहा कि 'उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि आपकी शादी हो गई है या आप मां बन गई हैं। हमें इस पूर्वाग्रह से बाहर निकलने की जरूरत है। मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है और मैंने ऐसा किया क्योंकि मुझे प्यार हो गया था और मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है जो रिश्ते को आगे ले जाती है. मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।'


शादी के बाद एक बार फिर से दोनों का रिश्ता सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शादी को डेढ़ साल हो चूका है लेकिन लोगों के सवाल अभी तक खत्म नहीं हुए है। दरअसल अनुष्का शर्मा का एक एक्ट्रेस होते हुए कम उम्र में शादी करना कई लोगों को रास नहीं आया था और लोगों ने इस पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे और आज तक ये सवाल अनुष्का का पीछा नहीं छोड़ रहे है। इन सवालों का जवाब अनुष्का ने दिया है जिसके चलते वह सुर्खियों का हिस्सा बन गयी हैं। दरअसल अनुष्का ने इस बात को भी स्वीकार किया कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी, अनुष्का ने अब सभी सवालों का जवाब दे दिया है।


Image may contain: 3 people, people smiling, people standing


अनुष्का ने आगे कहा कि 'मैं नहीं चाहती थी कि अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा जीते वक्त मेरे दिल में डर हो। अगर एक आदमी को शादी करने और उसके बाद काम करते रहने से डर नहीं लगता है तो महिलाओं के मामले में ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?' सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। अनुष्का और विराट दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं जिसके चलते वह वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: