बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा आये दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। सोशल मीडिया और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता बहुत गहरा है क्योंकि प्रियंका कभी अपनी तस्वीरों तो कभी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह अपना काम करती रहती हैं। कई बार प्रियंका इन ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती नजर आती है। इस बार भी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा की एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।


Image may contain: 1 person


बॉलीवुड और हॉलीवुड पर अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा एक पार्टी में अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट हुई जिसमें वह जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती दिखाई दे रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की बैकलेस ड्रेस पहन रखी है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका अपनी ब्लैक एंड व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वीडियो में गाना गाती प्रियंका उप्स मोमेंट का शिकार हो गई जिसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।



बता दें कि प्रियंका के उप्स मोमेंट का पता सोशल मीडिया पर छायी वीडियो में नहीं पता चल रहा है लेकिन इस ड्रेस में वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन प्रियंका को इन ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। निक जोनस के साथ प्रियंका इस वीडियो में डांस और मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक आए दिन एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और अभी कुछ दिनों पहले ही  दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों इटली में पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे।



पीसी यानि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी अपनी वीडियो और तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ जो जोनस की यॉट पार्टी और उनकी शादी की वजह से भी खूब सुर्ख़ियों में छायी हुई थी। इस यॉट पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से पेरिस में शादी कर ली है और इनकी शादी में प्रियंका और निक की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और लोगों ने इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया था। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के 2017 के गोल्डन ग्लोब्स लुक को लेकर उनका वैक्स स्टैच्यू भी तैयार किया गया है। प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू उतना ही खूबसूरत दिख रहा है जितनी वह रियल में खूबसूरत दिखती हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: