हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स और अपने डांस के चलते सुर्खियों में छायी रहती है। इस बार सपना चौधरी अपने नए गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। भोले नाथ के पावन सावन के महीने में हर कोई भोले के रंग में रंगा हुआ है। भगवान शिव के भक्त इस महीने में कालों के काल महाकाल की पूजा अर्चना करते हैं और भोलेनाथ को खुश करने के लिए कांवड़िया यात्रा शुरु करते हैं। कांवड़िया इस पवित्र माह में नाचते गाते भोले के मंदिर में जाकर उनका जला अभिषेक करते हैं। सपना चौधरी भी इन दिनों भोले के रंग में हैं जिसके चलते वह अपने नए गाने 'भोले का स्वैग' में झूमती गाती नजर आ रही हैं।


Image result for Bhole Ka Swag by sapna chaudhary


हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के इस नए गाने ने हर जगह धमाल मचा दिया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।  'भोले का स्वैग' गाने को मशहूर सिंगर जॉनी सूफी ने गाया है जिसमें सपना चौधरी डांस करते दिखाई दे रही हैं। 'भोले का स्वैग' गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक यूट्यूब पर 1 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।सपना चौधरी ने इस गाने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस गाने पर हर कोई झूमता नजर आ रहा है और शिव के इस महोने पर लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।



'भोले का स्वैग' गाने में सपना चौधरी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोग उनके डांस मूव्स के दीवाने हो रहे हैं। इस गाने में गोल्डन और ब्लैक ड्रेस में सपना चौधरी का एकदम अलग अंदाज सामने आया है। इस गाने का म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि कोई भी अपने आप को इस गाने पर थिरकने से नहीं रोक पा रहा है। इस गाने का जादू सबके सर चढ़कर बोल रहा है। सपना चौधरी बॉलीवुड के गानों पर भी डांस करती दिखाई दे चुकी हैं। सपना चौधरी का जादू बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक छाया हुआ है। हर कोई सपना चौधरी के डांस का कायल है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने नए अंदाज को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती है।


Image result for Bhole Ka Swag by sapna chaudhary


सूट में दिखने वाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न कपड़ों में भी नजर आती है। हाल ही में उन्होंने अपना देसी अवतार छोड़ वेस्टर्न लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गयी थी। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी बहुत एक्टिव रहती हैं जिसके चलते वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। दरअसल हाल ही में सपना चौधरी को मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के साथ 'बावली तारेड' गाने में भी देखा गया था जो कि टी-सीरीज म्यूजिक के तहत रिलीज किया गया था। इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सिंगर दलेर मेहंदी की शानदार आवाज में सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस का तड़का लगाती बहुत ही खूबसूरत नजर आयी थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: