बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वे सिर्फ इंडिया में नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। वैसे तो प्रियंका अपने बेहिसाब खूबसूरत तस्वीरों और विडियो पोस्ट कर के अपने फैंस का मनोरंजन तो करती ही रहती है जिस वजह से  वो सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस है। खैर आपको ये भी बता दें की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने बुधवार को ‘2019 Instagram Rich List’ घोषित की जिसमें दो भारतीय सितारों को भी स्थान मिला है। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है। फिलहाल तो प्रियंका लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं, वहीं सेलेब सब-सेक्शन में उनका नाम 16वें नंबर पर है। इस लिस्ट के मुताबिक 4,30,38,343 फॉलोअर्स हैं और वे हर पोस्ट के 271,000 डॉलर यानि करीब 1,86,98,390 रुपए चार्ज करती हैं। ये अपनेआप में एक बड़ी रकम है। प्रियंका अक्सर ब्रॉन्ड्स से कॉलेबरेट करके उन्हें इंस्टाग्राम पर प्रमोट करती हैं, जिसमें बदले उन्हें करोड़ों में पेमेंट किया जाता है।


Image result for 2019 Instagram Rich List


प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। वे इंस्टग्राम रिच लिस्ट 2019 में 23वें नंबर पर हैं। वहीं स्पोर्ट्स के सब-सेक्शन में कोहली 9वें नंबर पर आते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3,61,59,776 फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट के लिए उन्हें 196,000 डॉलर यानि करीब 1,35,26,450 पेमेंट किया जाता है। 
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 को अमेरिकन मीडिया पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमन काइली जेनर ने टॉप किया है। उनके इंस्टाग्राम पर 13,92,26,677 करोड़ फॉलोअर्स हैं और वे हर पोस्ट के 1,266,000 डॉलर यानि करीब 8,73,92,613 रुपए लेती हैं। वे कॉस्मेटिक कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर-ओनर हैं और मशहूर अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी किम कार्देशियन की सौतेली बहन हैं।


आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। वे आखिरी बार 2016 में जय गंगाजल में नजर आईं थीं। इसके बाद अब वे द स्काई इज पिंक में दिखेंगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। द स्काई इज पिंक का आने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर रखा जाएगा।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: