बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का नाम बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर रहता है और हो भी क्यों न अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री की जान हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक खास पहचान बनाई है जिसके चलते उन्हें आज पूरी दुनिया जानती है। इन दिनों बॉलीवुड के शहंशाह अपने जन्मदिन को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। नहीं वो अपने दूसरे जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं जो कि 2 अगस्त को मनाया जाता है। दरअसल इस दिन लोग बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का दूसरा जन्मदिन इसलिए मानते हैं क्योंकि इस दिन उन्हें जीवनदान मिला था और उनके फैंस के लिए इससे बड़ा दिन क्या हो सकता है।


बता दें कि 26 जुलाई 1982 को अपनी फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे जिसके चलते उन्हें  बैंगलोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन  के 3 दिन बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी और वह चौथे दिन अमिताभ कोमा में चले गए जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने मुंबई शिफ्ट किया। मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। बैंगलोर से मुंबई लाते समय अमिताभ बच्चन के पेट में लगे टांके खुल गए जिसके चलते उनकी तबियत बहुत ज्यादा सीरियस हो गयी थी। मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने अमिताभ का दोबारा ऑपरेशन किया और यह ऑपरेशन करीब 8 घंटे चला।


37 years of coolie accident abhishek wished amitabh bachchan with Quote true legends are born twice


इस 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद अमिताभ बच्चन स्वस्थ हो गए और उनके इस जीवनदान के पीछे उनके चाहने वालों की दुआएं थी जिन्होंने उन्हें मौत के मुँह में से भी सही सलामत निकाल लिया। 2 अगस्त के इस दिन को बिग बी के फैंस वर्ल्ड फैन्स डे के रूप में भी मनाते हैं और अमिताभ हर साल इस दिन अपना दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उनके इस जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने भी बिगबी की ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में श्वेता और अपने साथ ली गई एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि '37 साल पहले ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में। मेरे पिता कुली के सेट पर हुए एक्सीडेंट के बाद रिकवर कर रहे थे। आज दो अगस्त है, हम इस दिन उनका दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। क्योंकि यह एक चमत्कार ही था जहां उन्हें डॉक्टर्स ने दूसरी जिंदगी दी थी। जन्मदिन की शुभकामनाएं पा ! महान लोग दो बार पैदा होते हैं।'


सभी लोग बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार को विश करते दिखाई दिए। सभी की शुभकामनाओं का शुर्किया अदा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया कि 'बहुत से लोग हैं जो इस दिन को प्यार और सम्मान के साथ और प्रार्थना के साथ याद करते हैं .. मैं केवल यह कह सकता हूं कि मैं धन्य हूं .. यह वह प्यार है जो मुझे हर दिन आगे ले जाता है। यह एक ऐसा कर्ज है जिसे चुकाने के मैं काबिल नहीं हूं।' बॉलीवुड में अभी भी अमिताभ का जलवा बरकरार है और वह इस उम्र में भी हिट फिल्में दे रहे हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: