बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक तरफ आपको ऐसे सितारे भी मिलेंगे जिनके दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी दुश्मनी के लिए जाना जाता है। जी हां आज हम आपको ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दुश्मनी भारतीय सिनेमा में काफी मशहूर है।

जया बच्चन और रेखा

फिल्म "दो अनजाने" (1976) की शूटिंग के दौरान अमिताभ और रेखा के बीच अफेयर की चर्चा उड़ी। रेखा और जया के बीच हमेशा के लिए खिंची दुश्मनी की लकीर की वजह भी यही है। ऐसा माना जाता है कि यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' का प्लॉट पूरी तरह सच्चा था। इस फिल्म में जया अमिताभ की पत्नी के रोल में थीं जबकि रेखा 'दूसरी औरत' के किरदार में  'सिलसिला' के लिए दोनों को साथ लेकर आना यश चोपड़ा की सबसे बड़ी चुनौती थी।

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर

जब कैटरीना दीपिका के सामने नहीं आई थीं, दीपिका और सोनम की दुश्मनी जगजाहिर हो चुकी थी। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि दोनों ने बॉलीवुड में एकसाथ डेब्यू किया था। दीपिका ने जहां अपनी अभिनय प्रतिभा को निखारा वहीं सोनम को अभी भी ऐसा करना बाकी है। इन दोनों की तुलना अभी भी की जाती है।

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान

ऐसी रिपोर्ट्स आई जिसमें बताया गया कि इन दोनों ने एक ही शख्स (शाहिद कपूर) को डेट किया। करीना फिल्म 'एतराज' के वक्त से ही प्रियंका को लेकर इन्सिक्योर थीं। इस फिल्म में प्रियंका को करीना से ज्यादा अटेंशन मिली थी। करन जौहर के साथ टीवी शो कॉफी विद करन में सभी को पता चला कि दोनों की दोस्ती अब खत्म हो चुकी है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी

ये कैटफाइट तब शुरू हुई जब रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या को चलते चलते फिल्म में रिप्लेस किया। रानी और अभिषेक के कथित अफेयर की वजह से ही इन दोनों हिरोइनों में शीतयुद्ध जैसी स्थिति बनी रही। सूत्र बताते हैं कि जया बच्चन को रानी पसंद थीं लेकिन ऐश्वर्या संग अभिषेक की सादी ने इस अफेयर का किस्सा खत्म कर दिया।

माधुरी दीक्षित और दिवंगत श्रीदेवी

इन दोनों हिरोइनों ने ही अपने अपने वक्त में बॉलीवुड पर राज किया। ये दोनों महान अभिनेत्रियां ही नहीं थीं बल्कि नृत्य कौशल में भी इनका कोई मुकाबला नहीं था। इन दोनों हिरोइनों के बीच दुश्मनी ऐसी बढ़ी थी कि सालों बाद भी इनके रिश्तों में नजदीकी नहीं आ सकी। श्रीदेवी उस वक्त टॉप पर थीं जब माधुरी धीरे धीरे सुपरस्टारडम की तरफ बढ़ रही थीं। ये भी एक तथ्य है कि दोनों ही हिरोइनों ने अनिल कपूर के साथ मिलकर बेस्ट हिट फिल्में दीं जो उस दौर के टॉप एक्टर थे। 

करिश्मा और माधुरी

करिश्मा कपूर की नीली आंखें माधुरी के अभिनय और चार्म का मुकाबला नहीं कर सकती थीं। हालांकि करिश्मा शादी करने तक एक्टिंग से दूर नहीं हुईं लेकिन इनकी दुश्मनी आज भी चर्चा में रहती है।

आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर

अगर आज प्रॉड्यूसर्स किसी फ्रेश फेस को चाहते हैं वो वह आलिया या श्रद्धा में से ही एक होती हैं। आलिया ने खुद को श्रद्धा की तुलना में चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं से साबित भी किया है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: