बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का आज (16 अगस्‍त) जन्मदिन है और वो 49 साल की हो गईं हैं। मनीषा का जन्म 16 अगस्त 1970 को कोइराला परिवार में हुआ था। मनीषा नेपाली हैं उनके दादा नेपाल के 22वें प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा ने साल 1989 में नेपाली फिल्म Pheri Bhetaula से अपने करियर की शुरुआत की थी। 


मनीषा ने साल 1991 में फिल्म सौदागर से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 1942: ए लव स्टोरी में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद मनीषा ने अग्नि साक्षी, इंडियन, गुप्त: द हिडन ट्रुथ , कच्चे धागे, कंपनी और एक छोटी सी लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने खामोशी, दिल से और लज्जा जैसी फिल्मों में भी काम किया। 


नाना पाटेकर से था अफेयर

साल 1996 में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने फिल्म अग्नि साक्षी में साथ काम किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों डेटिंग करने लगे। इसके बाद दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म खामोशी में नजर आए इसके बाद दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी नजर आने लगी थी। दोनों के अफेयर के हर तरफ चर्चे थे। खबरों के मुताबिक, मनीषा के पड़ोसियों ने भी यह कंफर्म किया था कि उन्होंने कई बार सुबह के वक्त नाना को मनीषा के घर से जाते हुए देखा था। मालूम हो कि नाना पाटेकर शादीशुदा थे।


मनीषा को लेकर पजेसिव हो गए थे नाना

मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर दोनों को कई बार लड़ते देखा गया। बताया जाता है कि मनीषा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए नाना काफी पजेसिव हो गए थे और उनपर रोक टोक करने लगे थे। नाना पाटेकर को मनीषा के कपड़े पहनने और को-स्टार्स के साथ इंटीमेट होने से परेशानी होने लगी थी। 


इस एक्ट्रेस के साथ पकड़े गए थे नाना पाटेकर

मनीषा कोइराला और नाना के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी बीच दोनों के रिश्ते उस समय और खराब हो गए जब मनीषा ने नाना को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ एक कमरे में देख लिया। बताया जाता है कि मनीषा ने एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ देख लिया था जिससे वो काफी नाराज हो गईं थीं। इसके बाद मनीषा और नाना का रिश्ता खत्म हो गया। 


साल 2010 में मनीषा कोइराला ने की थी शादी

साल 2010 में 19 जून को मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। दोनों ने काठमांडू में शादी की थी। मनीषा और सम्राट की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के जरिए हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए फिनलैंड गए थे। मनीषा और सम्राट की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच चीजें खराब होने लगीं और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: