बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को ऐसे ही भाईजान नहीं बुलाया जाता है, वह लोगों की मदद भी करते हैं और जिनसे सलमान खान प्यार करते हैं उनका वह पूरा ख्याल भी रखते हैं। वैसे तो सलमान खान कई विवादों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं लेकिन वह अपनी इंसानियत और नेक दिल के चलते भी सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री को कई नए कलाकर दिए हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगे जो सलमान खान के बहुत खास हैं और उन्हें भाईजान ने महंगे तोफे भी दिए हैं।


अर्पिता खान


Image result for अर्पिता खान


सलमान खान के खास लोगों में सबसे पहले नाम उनकी बहन अर्पिता खान का है जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और इस बात से सभी वाकिफ हैं। वह अपनी बहन का बहुत ध्यान रखते हैं और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता को कुछ न कुछ तोहफे देते ही रहते हैं और इन्हीं तोहफों में से सबसे महंगा तोहफा उन्हें उनकी शादी पर सलमान खान ने दिया था। बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान ने अपनी बहन को उसकी शादी में ‘रोल्स रोये’ कार गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रूपए है। इससे आप अंदाजा लगा ही चुके होंगे कि सलमान खान के लिए तोहफे की कीमत मायने नहीं रखती बल्कि अपनी बहन की खुशी ज्यादा मायने रखती है।


जैकलीन फर्नांडिस


Image result for जैकलीन फर्नांडिस और सलमान


बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सलमान खान के खास लोगों में शुमार है। जैकलीन और सलमान एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों के संबंध काफी अच्छे हैं जिसके चलते सलमान ने जैकलीन को तोहफे में एक पेंटिंग दी थी जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रूपए थी। सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आयी है। सलमान खान के साथ फिल्में कर जैकलीन फर्नांडिस का करियर भी लाइन पर आ गया है और आज वह बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हैं।


सोनम कपूर


Image result for सोनम कपूर और सलमान


इसी लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम आता है जिन्हें सलमान खान ने महंगा तोहफा भेट किया था। सोनम कपूर सलमान खान के लिए खास हैं और इसी के चलते उन्होंने सोनम को उनकी शादी पर लेम्बोर्गिनी कार तोहफे में दी थी और इस कार की कीमत  90 लाख रूपए है। आपको बता दें कि सलमान खान का दिया हुआ तोहफा उनकी शादी में मिलने वाले सभी तोहफों में से सबसे महंगा था और सोनम के लिए बहुत खास भी। सोनम और सलमान ने एक साथ कई फिल्में की हैं और लोगों को उनकी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आयी है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: