नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के ऐलान के बाद से पाकिस्‍तान का बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ पाकिस्‍तानी नेता बल्‍कि अब तो वहां के सेलेब्‍स भी बुरी तरह से बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेलेब ने इंडिया और बॉलीवुड के खिलाफ उल्‍टा सीधा बोलना शुरू कर दिया है। 


दरअसल पाकिस्तानी वीडियो जॉकी और सोशल एक्टविस्ट वकार जका के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से अपने मन की बात कह रहा है। इसके साथ ही वकार प्रियंका और दीपिका सहित बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी जहर उगल रहा है। 


इस वीडियो में उन्‍होंने दीपिका पादुकोण सहित प्रियंका चोपड़ा की शक्‍ल को लेकर उल्‍टी सीधी बात कही है। वकार जका वीडियो जॉकी होने के साथ साथ सोशल एक्टविस्ट भी हैं। उन्‍होंने यह वीडियो कार के अंदर बैठ कर बनाया है। इस वीडियो में उन्‍होंने जितना भी जहर उगला है, वह शायद दीपिका-प्रियंका के फैंस को पसंद न आए। 


उन्‍होंने अपने वीडियो में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से पाकिस्तान में भारतीय एक्टर्स के बिलबोर्ड हटाने की मांग की है। साथ ही मल्टीनेशनल कंपनियों को हिदायत दी है कि अगर उन्‍हें पाकिस्‍तान में बिजनेस करना है तो वह भारतीय कलाकारों को प्रचार के लिए अप्रोच न करें। वकार ने कहा कि एक बार जब उन्‍होंने दीपिका को सामने से देखा था तो उन्‍हें उल्‍टी आ गई थी। वहीं देसी गर्ल प्रियंका को देखने के बाद वह खुद पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे। 


वकार जका को भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर लिखती हैं- ठीक है भाईजान, हम बदसूरत ही सही, भिखारी तो नहीं हैं। तुम्हारी प्राथमिकताएं बिगड़ गई हैं। आत्मसम्मान खूबसूरती से ज्यादा बड़ा होता है।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: