बॉलीवुड हो या फिर कोई भी सिनेमा जगत हर इंडस्ट्री का अपना एक अलग ही रूतबा है। वहीं सभी इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो देशभर में जाने जाते हैं, इनमें से एक नाम आता है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का। जी हां भले ही रजनीकांत साउथ फिल्मों से जाने गए लेकिन इनका नाम आज के समय में देशभर में जाना जाता है। चाहे कोई भी फिल्म इंडस्ट्री हो रजनीकांत का नाम हर जगह छाया हुआ है। इस इंडस्ट्री में रजनीकांत को 44 साल पूरे हो गए हैं।

यह बात भी सच है कि एक समय में इनको कोई नहीं जानता था वहीं अपने शक्ल सुरत से इनको भी कभी यकीन नहीं था कि यह इतने बड़े सुपरस्टार बन पाएंगे लेकिन जीवन में होता वही है जो आपके भाग्य में लिखा होता है और इस बात का पता किसी को भी नहीं रहता है। कहा जाता है कि रजनीकांत का नाम ऐसे एक्टरों में आता है जो स्क्रीन पर कुछ भी कर सकते हैं, जी हां यानि की जो कोई नहीं कर सकता वो रजनी कर सकता है। रजनीकांत ने अपनी फिल्मों में जोरदार एक्शन से लेकर रोमांस तक किया है। वहीं रजनीकांत के साथ कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी रही हैं जो उनकी उम्र से आधी रही हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

राधिका आप्टे




सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है राधिका का जिनको आपने रजनीकांत के साथ हाल ही में आई फिल्म कबाली में देखा था। बताते चलें कि लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आया था वहीं इस उम्र में भी रजनीकांत ने भी अपना खूब स्वैग दिखाया था। अगर बात करें इनके उम्र की तो राधिका रजनीकांत से करीब 30 साल छोटी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

इस लिस्ट में एक नाम आता है सोनाक्षी का जो कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ रजनीकांत फिल्म लिंगा में काम कर चुके हैं। उम्र कि बात करें तो सोनाक्षी रजनीकांत से 37 साल छोटी हैं।

दीपिका पादुकोण

इनके बाद रजनीकांत ने दीपिका के साथ भी खूब रोमांस किया है , जानकारी के लिए बता दें कि आपने इन दोनों को एक साथ फिल्म कोचाजइयां में देखा होगा। उम्र में रजनीकांत और दीपिका के बीच 36 साल का अंतर है।

श्रिया सरन

अब बारी आती है श्रिया की जो कि साल 2007 में रजनीकांत के साथ रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने फिल्म ‘शिवाजी’ में काम किया था। श्रिया अभी केवल 36 साल की हैं। जबकि रजनीकांत 68 साल के हैं।

मनीषा कोइराला

इतना ही नहीं इन सभी अभिनेत्रियों के अलावा मनीषा कोईराला का भी नाम इस लिस्ट में आता है। जी हां रजनीकांत और मनीषा कोइराला ने 2002 में फिल्म ‘बाबा’ और ‘इंसानियत का देवता’ में साथ काम किया था। मनीषा रजनीकांत से 20 साल छोटी हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: