'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मोशन पोस्टर में सोनम बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं।सोनम साड़ी और गहने पहन कर देवी के रूप में हैं। पोस्टर का ट्विस्ट ये है कि सोनम ने हाथ में एक बैट और हेलमेट भी पकड़ा हुआ है।


हिंदी जर्नलिस्ट की एक खबर के मुताबिक़ सोनम ने ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, "निम्बू मिर्ची की किसको जरुरत है जब आपके पास जोया सोलंकी है। इंडिया की लकी चार्म आपकी किस्मत बदलने के लिए आ गई हैं।"


'द जोया फैक्टर' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। सोनम कपूर की यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब 'द जोया फैक्टर' पर बानी है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी मानते है। फिल्म में दलकीर सलमान ख़ास रोल में है। फिल्म 20 सितंबर, 2019 कोरिलीज़ हो रही है।


आपको बता दें कि द जोया फैक्टर 2008 में अनुजा चौहान के इसी टाइटल के नोवल का अडेप्शन है। ये जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की कहानी है, जो 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म बन जाती है। फिल्म में सोनम और दलकीर के अलावा संजय कपूर भी हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं फॉक्स स्टार स्टूडियोज, पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी इसे प्रोड्यूसर्स हैं। द जोया फैक्टर 20 सिंतबर 2019 को रिलीज होगी।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: