क्वांटिको और बेवॉच के बाद प्रियंका चोपड़ा की झोली में एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट आ चुका है। अब वे बच्चों के लिए बन रही सुपरहीरो मूवी वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन स्पाय किड्स, सिन सिटी और एलीटा बैटल एंजिल को डायरेक्ट कर चुके रॉबर्ट रॉड्रिग्स करेंगे। 


प्रियंका के साथ इस फिल्म में पेड्रो पास्कल, क्रिस्टीन स्लाटर, बॉडी होलब्रुक, क्रिस्टोफर मैक्डोनाल्ड भी होंगे। वहीं चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अकीरा अकबर, नाथन ब्लेयर, एंडी वॉल्केन, याया गोसेलिन, हाला फिनले और इसैया रसेल बैले भी नजर आएंगे। 


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह प्रियंका का एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। फिल्म में बच्चों के एक ग्रुप की कहानी दिखाई जाएगी जो एलियंस द्वारा सारे सुपरहीरोज का अपहरण करने के बाद दुनिया को बचाने कदम उठाते हैं।


प्रियंका 2015 और 2018 में आए टीवी शो क्वांटिको,  2017 में आई फिल्म बेवॉच में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में 2016 में आई जय गंगाजल के बाद उनकी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी होंगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: