नयी दिल्ली। पूर्व वित्‍त मंत्री और भाजपा के दिग्‍गज नेता अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर निधन हो गया। उनके न‍िधन पर बॉलीवुड स‍ितारों ने शोक जताया है। वह 66 साल के थे। बॉलीवुड अभिनेता र‍ितेश देशमुख ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।


रितेश देशमुख ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का ख‍िताब जीतने वाली अभिनेत्री निया शर्मा ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। अभिनेता परेश रावल ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने ल‍िखा कि भारतीय राजनीति का एक और चमकता सितारा डूब गया। ओम शांति। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्‍ठ भाजपा नेता के निधन ने अभिनेता संजय दत्‍त को भी स्‍तब्‍ध कर दिया। संजय दत्‍त ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। 


दिग्‍गज अभिनेता अजय देवगन ने अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिवार के साथ सहानुभूमि दिखाई है।अनिल कपूर ने अपने सोशल अकाउंट ट्विटर पर अरुण जेटली की तस्वीर शेयर की है। उन्‍होंने लिखा- मैं 20 साल पहले अरुण जेटली जी से पहली बार मिला था और तब से मैं उनका प्रशंसक रहा हूं। उनका निधन हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वहीं सांसद और अभिनेता सनी देओल ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। 


मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि वह एक अच्‍छे इंसान और राजनेता थे। हाल ही में पाकिस्‍तान में कार्यक्रम को लेकर विवादों में रहे सिंगर मीका सिंह ने अरुण जेटली संग फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। 


अभिनेत्री गुल पनाग ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उनके कार्यों को याद किया है। कॉमेडी फ‍िल्‍म फुकरे फेम अभिनेता मनजोत ने भी अरुण जेटली के निधन पर उन्‍हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। 


बता दें कि अरुण जेटली का जन्म महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ था। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से 1957-69 में पूर्ण की। उन्होंने 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की। इसके बाद 1977 में दिल्ली विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त की। छात्र के रूप में अपने करियर के दौरान, उन्होंने अकादमिक और पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियों दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के विभिन्न सम्मानों को प्राप्त किया। वो 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: