बॉलीवुड का खबरों में आने का सिलसिला बहुत पुराना है और जो अभी तक बरकरार है। फ़िल्मी जगत में बहुत से रिश्ते बनते हैं तो बहुत से बिगड़ते भी हैं, कभी ब्रेकअप की खबरें सामने आती हैं तो कभी किसी के डेट की लेकिन आज हम एक खास रिश्ते के बारे में आपको बताएंगे जो बॉलीवुड में बहुत अच्छे से निभाया जाता है। जी हां भाई-बहन का रिश्ता जो बहुत ही प्यारा होता है और आपको बॉलीवुड में इस रिश्ते को निभाने वाले कलाकारों के बारे में शायद ही आपको पता होगा की यह रियल लाइफ में भाई बहन हैं। बहुत से सितारें लंबे समय से एक-दूसरे के साथ मुंहबोले भाई-बहन का रिश्ता भी निभा रहे हैं, आपको इन सभी कलाकारों से हम रूबरू कराते हैं।


इमरान हाशमी और आलिया भट्ट


Image result for इमरान हाशमी और आलिया भट्ट


इस लिस्ट में अगला नाम आता है इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का जो भाई-बहन हैं। आपको हैरानी तो जरूर हुई होगी यह जानकर कि यह दोनों कलाकार इमरान हाशमी और आलिया भट्ट फर्स्ट कजिन हैं। दरअसल आलिया की माता और इमरान के पिता एक ही मां के बच्चे हैं तो दोनों एक दूसरे के भाई-बहन हुए। आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और इमरान की एक्टिंग का भी जवाब नहीं हैं।


अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ


Image result for अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ


इस भाई-बहन के रिश्ते में बॉलीवुड के बेहतरीन सितारें अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ भी हैं जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा लेकिन यह सच है दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। अर्जुन और कटरीना के बीच भी मुंहबोला रिश्ता है और जब से बॉलीवुड में कटरीना ने एंट्री ली है तभी से वह अर्जुन को अपना भाई मानती हैं।


मोहनीश बहल और काजोल


Image result for मोहनीश बहल और काजोल


इसी कड़ी में मोहनीश बहल और काजोल का नाम भी शुमार है। यह दोनों सितारें भाई-बहन हैं और बहुत बार एक दूसरे के साथ देखे भी जाते हैं लेकिन इनके रिश्ते के बारे में आपको नहीं पता होगा। बता दें कि मोहनीश की मां नूतन और कजोल की मां तनूजा सगी बहनें हैं। दोनों ने कई फिल्में भी एक साथ की हैं।


लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर


Image result for लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर


लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर भी एक रिश्ते में बंधे हुए हैं जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा। दरअसल सिंगिंग सेंसेशन और कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भांजी हैं। लता मंगेशकर के चचेरे भाई श्रद्धा कपूर के दादा थे तो इस नाते श्रद्धा लता जी की भांजी हुई।


ज़ोया अख्तर और साजिद खान


Related image


बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर ज़ोया अख्तर और साजिद खान रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दोनों ने ही बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि साजिद-फरहा की माता और फरहान अख्तर की माता बहने हैं और इस हिसाब से यह दोनों भाई-बहन हुए। हाल ही में साजिद खान जैकलीन के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को संभालते नजर आए हैं।


ऐश्वर्या राय और सोनू सूद


Image result for ऐश्वर्या राय और सोनू सूद


बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय और सोनू सूद भी भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं लेकिन इन दोनों के ना तो माँ-बाप एक दूसरे के भाई-बहन है और ना ही इनके दादा-दादी बल्कि इन दोनों का यह रिश्ता मुंहबोला जिसे आज तक दोनों बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। दरअसल दोनों के बीच यह रिश्ता फिल्म ‘जोधा अकबर’ के बाद से शुरू हुआ।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: