आज मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर अक्कीनेनी नागार्जुन का जन्मदिन है और वो 60 साल के हो गए हैं। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने साल 1967 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म Sudigundalu में काम किया था। इसके बाद साल 1986 उन्होंने तेलेगु फिल्म विक्रम से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, जो कि साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रीमेक थी। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। 


साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला। तब्बू ने नागार्जुन के प्यार में मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। फिर आखिरकार साल 2012 में तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की।


साल 1990 में नागार्जुन ने फिल्म शिवा से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने खुदा गवाह, द्रोही, मिस्टर बेचारा, अंगारे, जख्म, अग्नि वर्षा और एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया। अब नागार्जुन आलिा भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।


नागार्जुन के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। इतना ही नहीं वो अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा वे अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया, हैदराबाद के प्रेसिडेंट भी हैं। NNN रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं।


कहा तो यह भी जाता है कि नागार्जुन ने तबू को अपने घर के नजदीक एक घर भी दिलवाया था। वो तबू से प्यार करते लेकिन अपनी दूसरी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ तबू इस तरह नागार्जुन के साथ नहीं रहना चाहती थीं जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बताया जाता है कि तबू ने नागार्जुन की वजह से ही अब तक शादी नहीं की। 







మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: