बॉलीवुड सिंगर और बेबी डॉल सॉन्ग फेम कनिका कपूर की बेस्ट फ्रेंड एनाबेल ट्रेऑन का निधन हो गया है। खुद कनिका ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। बुधवार को कनिका कपूर ने अपने फैन्स के साथ इस दुख को शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अपनी फ्रेंड एनाबेल के साथ कुछ चुनिंदा फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। 


कनिका ने एनाबेल के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर कर इमोशनल नोट में लिखा है, "मेरी अनमोल बहन एनाबेल की आत्मा को शांति मिले। अपना दुख बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी जिंदगी का सबसे खराब दिन। खूबसूरत यादें हमेशा साथ रहेंगी।"


एनाबेल वेलनेस और मेडिटेशन कोच थीं। वो लंदन के हार्ले स्ट्रीट पर द वेलनेस लैब चलाती थीं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री ली थी और लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया था। लेकिन बाद में उन्होंने वेलनेस और मेडिटेशन का फील्ड चुना। वो दुनियाभर की कई वर्कशॉप में बोल चुकी थीं और कई कॉर्पोरेट घरानों से उनके क्लाइंट थे। 


कनिका कपूर बी-टाउन की पॉपुलर सिंगर होने के साथ-साथ सिंगल मदर्स भी हैं। कनिका कपूर के तीन बच्चे- बेटी अयाना, समारा और बेटा युवराज है। कनिका अक्सर तीनों बच्चों के साथ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कनिका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह लंदन की निवासी हैं। 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी। 2012 में उनका तलाक हो गया था।  




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: