भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी सभी की फेवरेट है। फैंस ने इन दोनों की शादी के बाद कपल को 'विरुष्का नाम भी दिया और इन दोनों से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों पर ध्यान देते हैं। ये जोड़ी अपने रोमांस और तस्वीरों से सभी को कपल गोल्स देते आए हैं।


अब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। विराट ने अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स, ग्रैहम बेनसिंगर को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे अनुष्का से पहली बार मिलने पर वो नर्वस थे। विराट ने बताया कि वो और अनुष्का पहली बार एक शैम्पू की एड शूट करने के लिए मिले थे।


तब विराट को पता भी नहीं था कि अनुष्का शर्मा इस एड में उनके साथ काम कर रही हैं। जब उन्हें पता चला तो वे नर्वस हो गए। फिर अनुष्का आईं और विराट ने उनके सामने जोक मारा, जो अनुष्का को अजीब लगा। इससे विराट थोड़े और परेशान हो गए।


विराट ने बताया कि अजीब शुरुआत के बाद ये शूट 3 दिनों तक चला था, जिससे दोनों की बातचीत ठीक हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और रिश्ता खुद ही आगे बढ़ता चला गया। विराट ने कहा कि समय के साथ दोनों को समझ आ गया कि दोनों की जिंदगी काफी हद तक एक जैसी रही है। दोनों अलग-अलग फील्ड में एक जैसी तरक्की कर रहे थे। उनका रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों समझ गए कि वो एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: