मुंबई। भारत के चंद्रयान-2 मिशन को लेकर आज पूरा देश इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। विक्रम लैंडर और जमीनी स्टेशन के बीच संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और वैज्ञानिकों को हिम्मत न हारने की सीख दी है।


वहीं, मनोरंजन जगत की नामचीन और सम्माननीय हस्तियों में शामिल अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर ने भी ट्विटर के जरिए इसरो के वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया है।


अमिताभ बच्चन ने अपने पिता श्री हरिवंशराय बच्चन की कविता शेयर की है जो दिल को छू लेने वाली है।


अमिताभ बच्चन ने अपने पति हरिवंशराय बच्चन की कविता को दोहराते हुए कहा, "गर्व ने कभी हार का सामना नहीं किया .. हमारा गर्व, हमारी जीत। आप पर हमें गर्व है इसरो। तू ना थके गा कभी , तू ना मुड़े गा कभी , तू ना थमे गा कभी कर शपथ कर शपथ कर शपथ अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।"


इसी के साथ लता मंगेशकर ने भी ट्विटर पर लिखा, "केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है की सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पे हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए..."


अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर, इन दोनों ने ही अपने ट्वीट के जरिए इसरो के जज्बे और उनकी मेहनत को सलाम करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए उन्हें इसी तरह से कोशिशों में जुटे रहने की सलाह दी है।







మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: