मुंबई। अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'निशब्दम' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अनुष्का के साथ इस फिल्म में आर माधवन ख़ास हैं।यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।


अंग्रेजी पोस्टर में इस फिल्म का नाम ‘साइलेंस’ रखा गया है। पोस्टर में अनुष्का शेट्टी के किरदार के साथ लिखा है- साक्षी एक म्यूट आर्टिस्ट (मूक कलाकार)। साक्षी खामोश है और अपनी कला से मुखातिब करती है। ‘निशब्दम’ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जहाँ अनुष्का शेट्टी और आर माधवन 13 साल बाद साथ नजर आएंगे। इनके अलावा शालिनी पांडेय, अंजलि,सुब्बराजु और माइकल मैडसनफिल्म में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स ने पांचों भाषाओं में निशब्दम फिल्म के पोस्टर रिलीज किए हैं।


आपको बता दें कि ‘निशब्दम’ के मेकर्स ने पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन हेमंत मधुकर कर रहे हैं और टीजी विश्वप्रसाद और कोना वेंकट फिल्म के निर्माता हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: