मच अवेटेड आईफा अवॉर्ड 2019 बुधवार को आयोजित किया गया था और यह सफल रहा है। बता दें कि इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा भी देखने को मिला है। ग्रीन कारपेट पर हिंदी सिनेमा के सेलेब्स का फैशनेबल अंदाज देखते ही बन रहा था और अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका के साथ कुछ ऐसा वाकया घटा कि जिसके बाद खुद एक्ट्रेस दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक सकी।


आईफा अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण मीडिया को एड्रेस कर रही थी। इसी बीच सलमान खान की एंट्री होती है और सलमान का जलवा तो किसी से छुपा नहीं है। जैसे ही सलमान खान जैसे ही एंट्री लेते हैं पूरी मीडिया दीपिका को छोड़ सलमान का नाम पुकारने लगती है।


दरअसल, सलमान जब एंट्री लेते हैं तो वो दीपिका के पीछे होते हैं। दीपिका मीडिया को एड्रेस ही कर रही होती हैं कि पूरी मीडिया दीपिका को छोड़ भाई-भाई, सलमान-सलमान चिल्लाने लगती है। इसके बाद दीपिका पादुकोण भी पीछे मुड़कर देखती हैं और वो खुद अपनीं हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। दीपिका और सलमान का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: