'कौन बनेगा करोड़पति 11' के लेटेस्ट कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉट सीट पर रूमा देवी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बतौर कंटेस्टेंट बैठी दिखाई दीं। हालांकि सोनाक्षी की ये अपीयरेंस उन्हें निगेटिव लाइमलाइट में ले आई है।


सोनाक्षी इस दौरान रामायण से जुड़े एक बेहद आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। इस सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के कारण सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।


उनके सामने सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

इसके ऑप्शंस- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम


सोनाक्षी को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था। ऐसे में गेम के रूल्स के मुताबिक उन्होंने सही जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल करना मुनासिब समझा। इसके लिए सोनाक्षी ने एक्सपर्ट एडवाइज ली और इसके मदद से सही जवाब दिया।


अमिताभ बच्चन ने भी उड़ाया मजाक 

केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी सिन्हा का मजाक बनाया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि, आपके परिवार में ज्यादातर लोगों के नाम रामायण से लिए गए हैं। आपके अंकल का नाम राम, लक्ष्मण, भरत हैं। वहीं, आपके पिता का नाम शत्रुघ्न है।" 


बिग बी ने आगे कहा, "आपके दोनों भाइयों का नाम लव और कुश हैं। अमिताभ यहीं नहीं रुके उन्होंने सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा से कहा कि वह अपने पति से कहें कि ये एपिसोड न देखें।" सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि उनके घर 'रामायण' के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे। 





మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: