बता दें कि अभी हाल ही में फिल्म सिटि मुंबई में संपन्न हुए आईफा अवॉर्ड्स 2019 के दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने वैक्स स्टेच्यू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी वहाँ मौजूद सभी लोगों से साझा की। बताते चलें कि फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के रोल को निभाने के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रणवीर ने अवॉर्ड लेने के बाद इस बात का खुलासा किया कि लंदन स्थित तुसाद म्यूजियम में दीपिका के स्टेच्यू के साथ ही उनका स्टेच्यू भी जल्द ही नजर आएगा।



जब रणवीर स्टेज पर थे तो उन्होंने कहा- मेरी सास कहती हैं- आप भी कड़ी मेहनत करते हैं, हम आपका भी एक स्टेच्यू देखना चाहते हैं। इसलिए मां हम लंदन जा रहे हैं। अब मैं आपको लंदन में दिखूंगा। दीपिका का वैक्स स्टेच्यू पहले से ही म्यूजियम में मौजूद है। जब रणवीर यह बता रहे थे तब दीपिका इमोशनल नजर आईं। दीपिका के मोम के पुतले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा -"मुझे सिर्फ इतना कहना है कि मेरी पत्नी का पुतला सबसे सेक्सी है। दीपिका परफेक्शनिस्ट हैं। मैं जल्द ही वहां अपनी ड्रेस और पोज को फाइनल करने के लिए जा रहा हूं। यह हमारे लिए है, पति और पत्नी मैडम तुसाद लंदन में एक साथ होंगे।"


Image result for ranveer and deepika in 83


83 में साथ नजर आएंगे दोनों
रामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, फाइंडिंग फैनी के बाद दोनों ही स्टार्स एक साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगे। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: