इंडियन आइडल फिर एक बार से लौट कर आ गया है। इसके ऑडिशन का टेलीकास्ट भी शुरू हो गया है। जिससे साफ पता चलता है कि इस बार का सीजन गायकी के मामले में फिर से एक ऊंचा स्तर लाने की तैयारी में है।पिछले सीजन के विनर सलमान अली रहे हैं। वहीं इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो अपनी आवाज से सलमान अली को भी भूला देंगे। इंडियन आइडल सीजन 11 को अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। 


आदित्य नारायण इसके होस्ट हैं। लॆकिन इसी ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को जबरन किस कर लिया है। जिसका वीडियो चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर कई सारे एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट अपने गाने से जजेस को खुश करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अंत में नेहा कक्कड़ का एक फैन उनके करीब पहुंच कर जबरदस्ती किस कर देता है।


ये कंटेस्टेंट नेहा के लिए ढेर सारा गिफ्ट्स लेकर पहुंचता है। गिफ्ट्स देखकर नेहा खुश हो जाती है। और उसे गले लगाने के लिए आगे आती हैं। लेकिन नेहा को करीब आता हुआ देख ये कंटेस्टेंट उन्हें जबरदस्ती किस कर लेता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश करते हैं। नेहा भी चौंक जाती हैं कि आखिर उनके साथ ये क्यों और कैसे हुआ।


नेहा की जिंदगी बदलने में इंडियन आइडल 2 का बहुत बड़ा हाथ है। नेहा इस शो को जीत नहीं पाईं। लेकिन अपनी आवाज का जादू चलाने में कामयाब रहीं।


सनी-सनी और सेकेंड हैंड जवानी से नेहा कक्कड़ ने बॅालीवुड में एक धमाकेदार आगाज किया। इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। नेहा अपने शुरुआती दिनों में 500 रुपए की कमाई के लिए माता के जागरण में गाया करती थीं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा एक सांग के लिए 10 लाख की फीस लेती हैं। वहीं लाइव इवेंट के लिए नेहा 15 से 20 लाख चार्ज करती हैं। अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ चार साल की उम्र से माता के जागरण में भजन गाया करती थीं। यहीं से बतौर सिंगर नेहा ने शुरुआत की थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: