भारतीय वायुसेना अध्यक्ष एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया एक हमले में बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल गुरुवार (05-12-2019) को अमेरिका के ऐतिहासिक पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। उस वक्त इंडियन एयरफोर्स के चीफ आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी वहां मौजूद थी। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि भारतीय वायुसेना की टीम हमले में बाल-बाल बच गई और पूरी तरह सुरक्षित है।

 

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना अध्यक्ष इस दिन हवाई में Pacific Air Force Chiefs Conference (PACS-2019) में शिरकत करने पहुंचे थे। हमले से ठीक पहले वायुसेना की टीम यूएस मिलिट्री बेस का दौरा कर रही थी और क्षेत्रिय सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत कर रही थी। ठीक कुछ ही देर बाद यूएस नेवी के एक सैनिक ने पर्ल हार्बर में गोलीबारी शुरू कर दी और तीन लोगों को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

 

इस घटना के बाद यहां अधिकारियों ने ट्विटर पर कहा कि गोलीबारी में घायल हुए सभी लोग आम नागरिक थे और वो सभी यहां रक्षा मंत्रालय के लिए काम करते थे। हालांकि घायलों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एनबीसी की सहयोगी ‘Hawaii News Now’ ने एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ‘हमले में 3 लोगों को गोली लगी है। यह हमला Pearl Harbor Naval Shipyard के Drydock 2 पर हुआ। हमले के बाद यहां आने-जाने वाले दरवाजों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।’ एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘Hawaii News Now’ से बातचीत करते हुए कहा कि उसने उस बंदूकधारी को खुद को गोली मारते हुए देखा था।


पर्ल हार्बर और हिकम के ज्वाइंट बेस ने ट्वीट कर बताया, ”सुरक्षाबलों ने पर्ल हार्बर के नेवल शिपयार्ड पर हुई गोलीबारी का जवाब दिया। ये घटना दोपहर के ढाई बजे के करीब हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पर्ल हार्बर और हिकम के ज्वाइंट बेस के गेट बंद हैं। बता दें शिपयार्ड पर्ल हार्बर और हिकम के ज्वाइंट बेस का हिस्सा है, जो होनोलुलु से लगा हुआ है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: