30 साल की इस एक्ट्रेस और मॉडल ने मशहूर निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘वो निर्माता से मिलने एक होटल में गई थी। उन्हें उम्मीद थी कि यहां एक स्क्रिप्ट पर चर्चा होगी। यहां पहुंचने के बाद निर्माता ने उनसे कहा कि उन्हें एक अवार्ड लेने के लिए होटल के सूट में जाना है। लिहाजा उन्होंने 2 महिलाओं को मेरे साथ सूट में आने के लिए कहा। इसके बाद निर्माता बेडरूम से होते हुए सूट के बाथरूम में पहुंचे और एक महिला ने तब तक कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।’

 


इसके बाद ‘निर्माता अपने कपड़े उतारकर नहाने चले गए। मैं शॉक थी और खुद को जाल में फंसा हुआ समझ रही थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह क्या हो रहा है। इसके बाद निर्माता मेरे करीब आकर बैठ गए तथा उन्होंने कहा कि हम यहीं बात करेंगे। इसके बाद वो मेरे संवेदनशील अंग को छूने लगे तथा खुद मास्टरबेटिंग करने लगे। मास्टबेटिंग करते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सभी एक्ट्रेस को ऐसा करना पड़ता है।

 


हॉलीवुड के मशहूर निर्माता Harvey Weinstein पर आरोपी लगाने वाली 30 साल की एक्ट्रेस Lauren Young का केस लांस एजेलिस में चल रहा है। Harvey Weinstein पर Lauren Young समेत कई बड़ी हस्तियों ने अब तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 67 साल के Harvey Weinstein पर अब तक 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

 

‘The English Patient’, ‘Shakespeare in Love’ जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले हॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टीन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। Lauren Young ने ज्यूरी को बताया है कि उनके साथ यह घटना फरवरी 2013 में Beverly Hills hotel में हुई थी। हालांकि कोर्ट में क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान निर्माता के वकील Damon Cheronis ने एक्ट्रेस से कहा कि ‘इससे पहले आपने जांचकर्ताओं से कहा था कि वो उन्हें धक्का देकर बाथरूम में धकेला गया था।’

 

बीते मंगलवार को ज्यूरी ने मशहूर निर्माता की कुछ नंगी तस्वीरें भी देखी। दरअसल दावा किया गया है कि Harvey Weinstein किसी का यौन शोषण नहीं कर सकते क्योंकि वो शारीरिक तौर पर इसके लिए फिट नहीं है। इससे पहले मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली भी Harvey Weinstein पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। ऐसा माना जाता है कि हॉलीवुड में ‘मी टू’ मूवमेंट की शुरुआत के पीछे वेंस्टीन बड़ी वजह रहे हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: