आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया है, योग के माध्यम से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और भारतीयता का गौरव बढ़ रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पांचवां साल है। बता दें कि पीएम मोदी जी ने यूएन के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था और 177 देशों के समर्थन के साथ यूएन के अंदर कोई प्रस्ताव पारित किया तो वह योग दिवस का प्रस्ताव था। हर कोई योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बना अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहें है। योग के महत्व को आज आम नागरिक से लेकर बॉलीवुड सितारें और सभी नेता तक जान चुकें हैं।


इस बार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया योग में डूबी हुई नजर आयी। रांची में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40,000 लोगों के साथ योग किया। बताया जा रहा है कि 'क्लाइमेट एक्शन है' अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी। दरअसल रांची में प्रधानमंत्री के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी सभी के साथ योग किया। सोशल मीडिया पर योग दिवस की कई तस्वीरें सामने आयी है जिसमें देश के हर एक कोने में लोग योग करते दिखाई दे रहे हैं।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019


योगगुरु स्वामी रामदेव ने नांदेड़ में योग दिवस मनाया और वहां एक साथ एक स्थान पर लघभग एक लाख से ज्यादा लोगों के साथ योग करके गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड कायम किया। देश के अलग-अलग हिस्से में योग दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। बता दें कि 18000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने उत्तरी लद्दाख में योग करके योग दिवस मनाया। शिल्पा मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर योग दिवस मनाती दिखीं। बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा योग को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वह खुद तो योग करती है ही दूसरों को भी योग सिखाती हैं। शिल्पा लगातार सोशल मीडिया पर योग की वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दिल्ली के द्वारका में लोगों के साथ योग कर योग दिवस मनाया।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी


देश के गृहमंत्री भी इस मामले में पीछे नहीं हटे और उन्होंने रोहतक, हरियाणा में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ योग किया। दूसरी तरफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों और संसद के कर्मचारियों के साथ योगा किया। हाल ही में 17वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिड़ला का संसद भवन के अंदर धार्मिक नारों को लेकर एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह संसद भवन के अंदर धार्मिक नारों को लगाने की इजाजत नहीं देंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में भी योग किया गया। भारतीय सेना का जज्बा देखने लायक था  हिमालय पर भारतीय सेना के जवानों ने भारी ठंड में योग किया।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: