न्यूयॉर्क पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिजनेस समिट में शामिल हुए। इस दौरान ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के करीब-करीब हर नागरिक के पास यूनिक आईडी है, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट है। जिसकी वजह से टारगेट सर्विस डिलीवरी में तेजी आई, लीकेज बंद हुई है और पारदर्शिता कई गुना बढ़ी है।



पीएम मोदी ने कहा कि टैक्स रिफॉर्म्स के अलावा दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय समावेश भी भारत में बहुत कम समय में हुआ है। करीब 37 करोड़ लोगों को बीते 4-5 साल में बैंकिंग से पहली बार जोड़ा गया है। इसके अलावा बीते 5 सालों में भारत में 286 बिलियन FDI हुआ है। ये बीते 20 साल में भारत के कुल FDI Inflow का आधा है। अमेरिका ने भी जितना FDI बीते दशकों में भारत में किया है, उसका 50% सिर्फ पिछले 4 वर्षों में हुआ है।



फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब हम आने वाले वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए, यानि लगभग 1.3 ट्रिलियन डालर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने जा रहे हैं। इसके अलावा भारत के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी लाखों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहा हैं। हमने पहले की तरह अपना रक्षा क्षेत्र खोला है। अगर आप मेक इन इंडिया, भारत के लिए और दुनिया के लिए भारत आना चाहते हैं। हम अपने शहरों का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहे हैं, और उन्हें नवीनतम तकनीक और नागरिक अनुकूल बुनियादी ढांचे से लैस कर रहे हैं। इस प्रकार यदि आप शहरीकरण में निवेश करना चाहते हैं, तो भारत आएं।



पीएम ने कहा कि मैं आपको फिर याद दिला दूं, हमारी नई सरकार को अभी तीन-चार महीने से ज्यादा नहीं हुए हैं। आज इस मंच से मैं कहना चाहता हूं कि ये तो अभी शुरुआत हुई है। अभी लंबा समय आगे बाकी है। इस सफर में भारत के साथ पार्टनरशिप करने के लिए ये पूरे विश्व के बिजनेस वर्ल्ड के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप अच्छा कारोबार करना चाहते हैं तो भारत आएं। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: