उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से बाहर किए गए सदस्यों पर आरोप है कि वह पार्टी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया है। बता दें कि जो सदस्य पार्टी से निकाले गए हैं, उनमें नैनीताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और उत्तराखंड दुग्ध फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट का नाम भी शामिल है।


भाजपा ने पार्टी से निकाले गए इन सदस्यों की लिस्ट जारी की है। जिसके मुताबिक नैनीताल से 9 सदस्यों, पिथौरागढ़ से 4, अल्मोड़ा से एक और बागेश्वर से 6, टिहरी से 14, पौड़ी, उत्तरकाशी और देहरादून से 22 सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।



निकाले गए सदस्यों में खीम सिंह (मंडल महामंत्री, रामगढ़), लाखन नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख),  जगत मर्तोलिया (जिला मीडिया प्रभारी), हरीश सिंह (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी), राजेंद्र सिंह (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), कल्पना बोरा (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा), मोहन सिंह रावत (जिला मंत्री) जैसे नेताओं के नाम हैं.




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: