मुंबई। मुंबई के आरे इलाके में पेड़ों की कटाई को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। यहां सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इस बीच शनिवार को शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को भी हिरासत में ले लिया गया है। जंगल में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास ये प्रदर्शन बीती रात से जारी हैं।


इस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है, 'जो फैसला आया है, हम उसके खिलाफ हैं। दूसरे भी विकल्प थे लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। लोगों से बात भी नहीं की गई, इससे बहुत गलत संदेश गया है। चुनाव सिर पर हैं, क्या इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच में टकराव नहीं होगा? ये मुंबई वालों का मुद्दा है। बीजेपी या शिवसेना नहीं।'


बताया जा रहा है कि अब तक 800 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। इलाके के 3 किलोमीटर के भीतर में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। अब तक 100 से अधिक लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। मीडिया को भी अंदर से मनाही है. इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: