मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार भाजपा को बड़ी जीत की उम्‍मीद है। इसके लिए बीजेपी के पार्टी मुख्‍यालय में पहले से ही लड्डू तैयार कर लिए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ये चुनाव जीतते हैं तो महाराष्‍ट्र में 67 सालों से चली आ रही परंपरा भी समाप्‍त हो जाएगी।


दरअसल, 1967 के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा पहली बार होगा कि कोई मुख्यमंत्री पांच साल के शासन के बाद लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। 


एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के सामने एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन टिक नहीं पाएगा। एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 166-194, कांग्रेस गठबंधन को 72-90 और अन्य दलों को 22-34 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव कराया गया है।



महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव कराया गया है। यहां पर बीजेपी शिवसेना से ज्‍यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यदि चुनाव में भाजपा की सीटें बढ़ती हैं तो फडणवीस का मुख्‍यमंत्री बनना दुबारा से तय है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: